महिला एवं बाल विकास परियोजना बकस्वाहा की आंगनबाडी कार्यकर्ता / सहायिका की अनंतिम सूची जारी
बकस्वाहा । बकस्वाहा स्थित परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना अंतर्गत बाजना ,मानकी ,बेरखेेरी,मलार,व जरा के आंगनबाडी कार्यकर्ता /सहायिका पद के लिए पूर्ती की अनंतिम सूची जारी की गई हैं ।बाजना स्थित बार्ड क्रं ०३ के लिए आरती अहिरवार, मानकी की आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए अबंती लोधी,बेरखेेरी सहायिका के लिए संतोषी लोधी,मलार सहायिका के लिए मोनिका राजा ,जरा सहायिका के लिए गीता विश्वकर्मा का नाम अनंतिम रूप से चयनित किया गया हैं। जनसूचना के लिए सूची को विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय जगहों पर चस्पा की गई है। चयन के संबंधित किसी भी दावा या आपत्ति के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया हैं, आवेदिका दावा या आपत्ति एम पी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से तय समय सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकती हैं।