Buxwaha nagar Parishad....#road_problem

 सड़क चौड़ीकरण कार्य रुके होने से लोग कर रहे परेशानी का सामना 

--

3 मीटर चौड़ीकरण के लिए खोदी गई थी सड़क, लेटलफीती से बैंक जाने वाले लोग परेशान

--


बकस्वाहा । नगर परिषद बकस्वाहा अंतर्गत बकस्वाहा - सागर रोड पर बस स्टैंड से करीब 450 मीटर तक सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य लगभग 4 महीने पहले स्टार्ट किया गया था।  रोड के दोनो ओर 3 मीटर रोड बनाया जा रहा है यह कार्य बस स्टैंड स्थित बन परिक्षेत्र कार्यालय से एसबीआई बैंक के पास तक किया लगभग 450 मीटर तक किया जाना हैं। इसके लिऐ डिवाइडर सड़क के दाएं ओर की सड़क निर्माण के लिए लगभग 1.5 फीट खुदाई की गई थी। इसके बाद थोड़ी बहुत काम कर इसे बीच में छोड़ दिया गया। जिससे होकर स्टेट बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समिति बकस्वाहा, बजाज बाइक एजेंसी, टीवीएस बाइक एजेंसी, बालिका छात्रावास, जाने वाले लोग एवम आम जनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस निर्माण कार्य में हो रही लेट - लतीफी से बैंक, समिति और अन्य सरकारी - निजी संस्थानों पर जाने वाले लोग दुर्घटना के शिकार होकर चोटिल हो जाते हैं।समस्या बताते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के मैनेजर मोहनीश यादव बताते हैं कि विगत जनवरी के माह से यह समस्या बनी हुई हैं खुदे रोड के कारण बैंक में आने वाले किसान और ग्राहक फिसल कर गिर जाते है, और चोटिया हो जाते है, बैंक परिसर में आने वाले करीब 8-10 लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, रोड की समस्या पर बात करते हुए सेवा सहकारी समिति बकस्वाहा के प्रबंधक द्वारका दुबे कहते हैं कि हमारे यहां आने वाले किसानों को खाद्य इत्यादि ले जाने में परेशानी का होती है, माल या सामान लेकर मालवाहक समिति तक नहीं आ पाते है जिससे बीते महीनों से वे काफी परेशान रहे । भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच बकस्वाहा के सामने खुदी हुए लगभग डेढ़ फीट गहरे और 10 फीट चौड़े गड्डे से बैंक के स्टाफ के साथ - साथ बैंक आने वाले दिव्यांग और सीनियर सिटिजन को भारी परेशानी हो रही हैं ब्रांच में दिवयांग और ग्राहक सेवा सीनियर सिटिजन के लिए व्हीलचेयर से बैंक ले जाना संभव नहीं हो पाता हैं । जब अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की गई तो पता चला सड़क निर्माण कार्य के दरम्यान नगर में फिल्टर वाटर सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन फस रही थी।


जब इस संबंध में ठेकदार से बात की गई तो उनका कहना है कि रोड निर्माण करते समय खुदाई के दौरान एमपीयूडीसी की पाइपालन एक जगह डेमेज हो गई थी जिस वजह से काम रोक दिया गया था । जल्द ही काम स्टार्ट करेंगे।

--

छुटकू तिवारी,ठेकेदार 


इनका कहना..

रोड निर्माण के लिए पाइपलन की समस्या आ रही थी  तो मैने  सीएमओ से इस बारे में बात कर नाले से 2 फीट छोड़ काम करने को कहा है और इतनी लाइन हम नई डलवा लेंगे।

पीडी तिवारी , प्रोजेक्ट मैनेजर एमपीयूडीसी 


निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन फस रही थी संबंधित समस्या का समाधान कर लिया गया है हम बड़ी मशीनों का उपयोग कर आने वाले 10-15 दिन में रोड का कार्य पूरा कर लेंगे।

शोभित मिश्रा, उपयंत्री नगर परिषद 










Post a Comment

Previous Post Next Post