निवार में निकाली गई कलश यात्रा, पीले चावल बांटे-
निवार | 22 जनवरी को अयोध्या धाम में आयोजित भव्य और दिव्य कार्यक्रम के लिए पूरे देश में उत्साह देखा जा रहा है। जगह जगह कलश यात्रा निकाली जा रही है ।
मर्यादा पुरुषोत्तम आराध्य श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जानी है। इस दिन पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। बीते दिनों बक्सवाहा जनपद पंचायत के ग्राम निवार में भी अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। श्री बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री हनुमान जी मंदिर होते हुए बस स्टैंड स्थित माता मंदिर पहुंची। जगह - जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया । अयोध्या धाम से आए पीले चावलों को घर -घर देकर इस पावन अवसर के साक्षी बनने का निमंत्रण दिया गया।

