बक्सवाहा जनपद कार्यालय में दुघर्टना का शिकार हुआ था युवक, 5 माह पद मामला दर्ज .....

 

बक्सवाहा के पूर्व जनपद सीईओ सहित ऑपरेटर पर मामला दर्ज 



जनपद कार्यालय में पानी का कैंफर रखने गया था युवक, रैलिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

बक्सवाहा | प्रिंस तिवारी 
बक्सवाहा जनपद पंचायत कार्यालय में एक युवक पांच माह पूर्व दुर्घटना का शिकार हुआ था जिसके कारण उसकी जान चली गई थी। बक्सवाहा नगर के वार्ड नं 8 में रहने वाला 18 वर्षीय युवक अनुराग ठाकुर पानी सप्लाई की दुकान पर काम करता था। 11 सितंबर को जब वह पानी रखने के लिए कार्यालय की दूसरी मंजिल पर गया था, तो छत की रैलिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने जनपद सीईओ और प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए उन्हे मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर थाना बक्सवाहा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। घटना के लगभग पांच माह बाद जनपद पंचायत बक्सवाहा के तत्कालीन जनपद सीईओ हर्ष खरें तथा एक डाटा एंट्री ऑपरेटर पर धारा 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।

  परिवार का छूट गया सहारा•

    युवक की मौत के बाद परिवार टूट गया , घर में सिर्फ वही एक काम करने वाला था जिसके बाद घर की माली हालत बेहद खराब हो गई। घर में मृतक की मां और बहन है। 

अधिकारियों ने मिलना भी मुनासिब नहीं समझा•

 इस घटना के बाद मदद या सहयोग तो दूर की बात जनपद पंचायत के अधिकारियों ने मिलना भी मुनासिब नहीं समझा था।

आपको बता दे कि घटना के कुछ दिन पूर्व शरीफ खान नाम के व्यक्ति को उसी जगह हल्का सा करंट लगा था , जिसकी जानकारी शरीफ ने डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार अहिरवार को दी थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नही लिया जिससे 11 सितंबर को यह दुर्घटना हो गई और 18 वर्षीय अनुराग की मौत हो गई।

कई आरोपों से घिरे रहे सीईओ•

हर्ष खरे बक्सवाहा जनपद सीईओ के पद पर रहते हुए अनेक आरोपों से घिरे रहे। उन पर शराब पीने के जैसे गंभीर आरोप भी लगते रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post