DAMOH में कमणी माता की मूर्ति स्थापित नही हुई तो होगा बेहद आंदोलन।
दमोह। DAMOH NEWS
DAMOH NEWS संवावदाता नीरज ठाकुर।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा दमोह कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि कुण्डलपुर धर्म आस्था का केन्द्र है जो प्र्राचीनकाल से श्री रूकमणी माता एवं हनुमान जी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध रहा।
यहा 20 वर्ष पूर्व माता रूकमणी की मूर्ति चोरी हो गई थी जिसे सामाजिक राजनैतिक धार्मिक लोगो के कठिन प्रयास से माता रूकमणी की मूर्ति को करीब 6 माह के प्रयास से राजस्थान से खोज लिया गया, जिसे ग्यारसपुर विदिशा के संग्रहालय मे स्थापित कर दिया गया था। यह कि सभी क्षेत्रवासियों के प्रयासो से दिनांक 21.08.2019 में दमोह लाया गया जो समस्त अखबारो मे प्रकाशित हुआ एवं जन समुदाय की उमड़ी भीड़ ने माताजी का स्वागत किया उसी समय से दमोह स्थित संग्रहालय में मूर्ति रखी हुई है।
धार्मिक एवं क्षेत्रीय लोगो द्वारा कई बार प्रयास भी किया गया लेकिन कुछ नही हुआ। अब भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा दमोह एवं समस्त क्षेत्रवासी ग्राम के सरपंच सहित धर्म आस्था रखने वाले जन समुदाय सहित माननीय कलेक्टर महोदय एवं पुरातत्व विभाग से अनुरोध है कि माँ रूकमणी जी की मूर्ति पुनः कुण्डलपुर मंदिर में स्थापित की जाये जिससे वहां तीर्थ स्थल लोगो की आस्था का केन्द्र बनकर लोग दर्शन लाभ प्राप्त कर सके।
यहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समस्त क्षेत्रवासी श्रीमान् से निवेदन करते है कि उक्त स्थान पर रूकमणी जी की स्थापना समयावधि 15 दिन के अंदर नही हुई तो संगठन आदोलन करने के लिए बाध्य होगा। 2-4 बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है। शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।
DAINIK SAMIKSHA NEWS
9754632794
