दमोह के हथना स्कूल में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह, सभी बच्चों के साथ किए भोज
@दमोह | नीरज ठाकुर
Dainik samiksha ।
दमोह-आजादी के अमृत महोत्सव में गणतंत्र दिवस के पुनीत पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री पहुंचे दमोह के ग्राम हथना मिडिल स्कूल में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया है कि सभी एक साथ भोजन करें. इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक एसएसपी राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव, एसपी शिव कुमार सिंह, एडीएम कलेक्टर नाथूराम गौंड, तहसीलदार अरविंद यादव, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदैनिया, नायब तहसीलदार विकास जैन, थाना प्रभारी दमोह अमित मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी, हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल, मोंटी रैकवार, कविता राय, मालती असाटी, चंद्रभान पटेल, प्रीति कमल राजू ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष कंचन दीपक शेरू सिंह परिहार, संतोष खटीक, हथना सरपंच गुड्डू परसराम मिश्रा, और भी शिक्षा विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ विनोद कुमार जैन के साथ स्कूली बच्चे मौजूद रहे।