शासकीय विद्यालय बम्होरी में लगा कैरियर मार्गदर्शन मेला ।

*शासकीय विद्यालय बम्होरी में लगा कैरियर मेला ।*

*अब से विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा भी शुरू*

संवाददाता | प्रिंस तिवारी


शुक्रवार को बम्होरी शासकीय उच्चतर विद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन किया गया ।

आयोजन में मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा बक्सवाहा के प्रबंधक , मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । 


कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए उचित विषय के चुनाव हेतु , शिक्षको व अतिथियों के द्वारा सभी विषयो के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

साथ ही मध्यांचल बैंक मैनेजर द्वारा बच्चो को व्यवसायिक शिक्षा के साथ , बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।

बैंक मैनेजर श्री राजेश जैन के द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया । और साथ ही साथ होने बाली बैंकिंग धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करके इन फ्रॉड से बचने की बात कही ।


प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन देते हुए , विद्यालय में प्रारंभ होने वाली व्यवसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें व्यवसायिक शिक्षा के महत्व से भी परिचित कराया ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश जैन जी मध्यांचल ग्रामीण बैंक , प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी , समस्त विद्यालय स्टाफ एवम् छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post