अक्षय तृतीया को भक्तों ने किए चरण दर्शन

 अक्षय तृतीया को भक्तों ने किए चरण दर्शन

बकस्वाहा। बकस्वाहा से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री गोरीलाल कुंज की मुख्य शाखा श्री पड़रिया धाम में अक्षय तृतीया के दिन श्री बिहारी - विहारिणी जी भगवान के चरण दर्शन का लाभ लेने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे , इस दिन भगवान के चरण दर्शनों की झांकी सजाई गई जिसके दर्शन पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री बिहारी विहारिणी जू पीले वर्ण के वस्त्र धारण किए हुए थे, चरणों में चंदन के लाडू रखे हुए थे। भगवान श्री की अद्भुद छवि देखते हुए ही बन रही थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post