niwar news buxwah
निवार गांव में निकाली यज्ञ की भव्य कलश यात्रा।
buxwha niwar | बक्सवाहा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवार में आज यज्ञ के भव्य कलश निकाली गई ।आपको बता की निवार गांव में श्री राधाकृष्ण भगवान,हनुमान जी महाराज एवं माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महा यज्ञ श्री मद भागवत कथा एवम् रामलीला का भव्य आयोजन 10 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जा रहा हैं।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित श्री मृदुल बिहारी महाराज जी ( वृंदावन धाम)के मुखारविंद से किया जा रहा हैं। इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निवार ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा का प्रारंभ माता मंदिर से हुआ जहां से गाजे - बाजे के साथ रामकुण्ड धाम मंदिर पहुंची, पास के ही प्रमुख मंदिरों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची।
इस भव्य - दिव्य कलश यात्रा की शोभा देखते ही बन रही थी। यात्रा में समस्त ग्रामवासियों के साथ - साथ आस पास के क्षेत्र से भी लोग आए थे।
dainik samiksha contact details : prince tiwari mobile no : 975463294
बक्सवाहा जनपद कार्यालय में दुघर्टना का शिकार हुआ था युवक, 5 माह पद मामला दर्ज .....
Tags:
dinik samiksha
