अमित भटनागर बने बिजावर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी, रैली निकाल आप ने बाँटी मिठाई
मैंने 5 साल जनता की लड़ाई लड़ी, अब जनता मेरे बदले का चुनाव लड़ेंगी : अमित भटनागर
संवाददाता | प्रिंस तिवारी
बिजावर, छतरपुर// आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए अपने प्रदेश सचिव अमित भटनागर को बिजावर विधानसभा 52 से प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी ने सोमवार की देर रात जारी की सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया, जिसमें अमित भटनागर के अलावा छतरपुर विधानसभा से शौरा सरपंच व सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ पटेल को छतरपुर से प्रत्याशी बनाया है, भागीरथ पटेल की पत्नी सरिता पटेल व उनके भाई रवेन्द्र पटेल दोनों जिला पंचायत सदस्य हैं. बड़ामलहरा से थर्ड जेंडर चंदा किन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है, आम आदमी पार्टी रामजी पटेल को पहली सूची में ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है छतरपुर जिले की 6 सीटों में से आप चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर प्रत्याशी घोषणा में कांग्रेस व भाजपा सहित सभी दलों को काफी पीछे छोड़ चुकी है
संघर्षशील ईमानदार नेता है अमित भटनागर
अमित भटनागर जनता के मुद्दों पर लगतार संघर्षशील रहते हैं उनकी छवि आंदोलनकारी ईमानदार नेता की है, किसान आंदोलन के समय भी अमित भटनागर लगभग 1 साल तक आंदोलन में डटे रहे, बक्सवाहा की जंगल बचाने या केन बेतवा का संघर्ष उनके आमरण अनशन, जल सत्याग्रह जैसे तीखे व अनुठे संघर्षों से लगातार जनता की पसंद बने हुये है.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर का कहना है कि वे लगातार जनता के मुद्दों पर संघर्षशील रहे है अब ये चुनाव उनका नहीं है ये चुनाव जनता का है, जनता भाजपा और कांग्रेस की जकमा देने वाली भ्रष्ट राजनीति से त्रस्त हो चुकी है वह अब इस के खिलाफ आम आदमी पार्टी की शिक्षा स्वास्थ्य जैसे विकास के काम की राजनीति को चुनेगी.
