Damoh samiksha `BJP District Vice President Amit Bajaj submitted a memorandum regarding the investigation of suspected infiltrators in Barau.

बड़आऊ में संदिग्ध घुसपैठियों की जांच को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने सौंपा ज्ञापन।




दैनिक समीक्षा |  नीरज ठाकुर 
@Dainik samiksha damoh

दमोह। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज (गोलू) ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दमोह के डिप्टी कलेक्टर पीयूष भट्ट को ज्ञापन सौंपकर दमोह जिले के ग्राम बड़आऊ के संदिग्ध घुसपैठियों की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

           इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज (गोलू) ने बताया कि ग्राम बड़आऊ जो कि दमोह से 10-12 किलोमीटर दूर हथनी जोरतला सड़क पर स्थित है। इस ग्राम बड़आऊ में हजारों की संख्या में अचानक घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है। और रहन सहन,हाव भाव भाषा और पद्धति से यह लोग स्थानीय प्रतीत नहीं होते इस गांव का अधिकांश क्षेत्र वन विभाग के अन्तर्गत आता है।

        श्री बजाज ने बड़आऊ के अवैध घुसपैठियों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र ही वहां से हटाने की मांग की गई है।

      इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता मोंटी रैकवार, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, गौरव जैन, अभिषेक राय, संगीत ठाकुर,पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।



विज्ञापन :-

दैनिक समीक्षा न्यूज ग्रुप पहला ऐसा न्यूज प्लेटफॉर्म है जिसमे आपको समीक्षात्मक खबरें प्राप्त होती है।

आप भी अपने आस - पास के मुद्दे एवम् खबरे हमें भेज सकते है ।

 9754632794 संपादक दैनिक समीक्षा न्यूज 


Post a Comment

Previous Post Next Post