Dainik samiksha news | झूठी एफ आई आर को लेकर सही जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

 झूठी एफ आई आर को लेकर सही जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

समग्र पाण्डेय 
दैनिक समीक्षा • ब्यूरो दमोह •

दमोह जिले के कुमारी थाना अंतर्गत का एक मामला सामने आया जहा  रामरतन यादव पिता भगवत यादव एवं पुष्पेंद्र अहिरवार पिता बबलू अहिरवार खमरिया बक्सरी  थाना कुमारी के विरुद्ध आरक्षक नरेंद्र सिंह गौड़ एवं एवं जलेश पटेल की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में झूठा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया रामरतन यादव एवं पुष्पेंद्र अहिरवार पिता बबलू अहिरवार निवासी खमरिया बक्सरी थाना कुम्हारी जिला दमोह के निवासी हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता हैं। विगत वर्षों से संगठन के द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 9 नवंबर 2022 को कुम्हारी शराब ठेके की अवैध 5 पेटी शराब मय बोलेरो की पकड़ी गई थी जिसकी कायमी थाना कुम्हारी में हुई थी दूसरे दिन दिनांक 10 नवंबर 2022 को शाम 7:00 बजे मेरी दुकान पर शराब माफिया के आदमी अनिल राजपूत ,पुष्पेंद्र राजपूत ,अभिषेक राजपूत ,राजपाल घोसी, रंजोर घोसी ,सतीश राय यह सभी लोग लाठी, तलवार ,कट्टा  लेकर आए और मुझे एवं पुष्पेंद्र अहिरवार को मादरचोद ,बहन चोद की भद्दी भद्दी गालियां देकर लाठी एवं लात घुसा से मारपीट करने लगे और बोले इस मादरचोद पुष्पेंद्र चमरा को जान से खत्म कर दो यह बहुत शराब पकड़वाने में आगे आगे होता है    यह की मारपीट से मुझे एवं पुष्पेंद्र को चोटे आई थी मैंने अपने संगठन के लोग विजय पटेल ,दीपक यादव, सीताराम यादव ,गोविंद पटेल ,शैलेंद्र राजपूत, सौरभ राजपूत, जगदीश यादव को बुलाया और उनको लेकर थाना कुम्हारी रिपोर्ट करने गए वहां पर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और जब मुझे थाना प्रभारी द्वारा मुलायजा हेतु गाड़ी में बैठाया तभी थाना कुम्हारी के आरक्षक नरेंद्र गौड़, आरक्षक जलेश पटेल शराब दुकान कुम्हारी के लोगों के साथ लेकर थाना आ गए और मुझे एवं मेरे साथ वालों को दोनों आरक्षक मादरचोद, बहन चोद की गाली देने लगे और गाड़ी से उतार लिया और बोले कि इनका मुलायजा नहीं होना है और मारपीट करने लगे तब मेरे संगठन के लोगों ने रोका गाली गुफ्तार और मारपीट क्यों कर रहे हो तो उन पर भी दोनों आरक्षक मारने के लिए उतावले हो गए और बोले कि बंदूक लाओ इन लोगों को गोली मारकर खत्म करना है उसी समय थाना प्रभारी और भी पुलिस वाले ने दोनों आरक्षकों को समझा कर अलग किया पुलिस वालों ने बोला की जय माता वाले वीडियो बना रहे हैं तो दोनों आरक्षण बोले कि थाने का कैमरा बंद है और अधिकारियों को गाली बकने लगे तब हम लोग वहां से भाग आए हम लोगों का दूसरे दिन थाने वालों ने मुलायजा कराया थाना प्रभारी ने आरक्षक नरेंद्र गौड़ की रिपोर्ट पर मेरे खिलाफ एवं मेरे संगठन के साथियों के खिलाफ जातीयता का फायदा लेकर झूठा मुकदमा थाना कुमारी में थाना प्रभारी द्वारा दर्ज कर दिया जबकि हम लोग अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे हम लोग की कोई गलती नहीं है कि सही जांच कर प्रकरण को खारिज करने की कृपा कर आरक्षक नरेंद्र गौड़  एवं जलेश पटेल के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल ना हो ।


खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 

9754632794

Post a Comment

Previous Post Next Post