बटियागढ में आज 15 नवम्बर जन नायक श्री विरसा मुंडा की जन्म जयंती पर विशेष ------------------------------------------
संवाददाता | नीरज ठाकुर
बटियागढ-धरती आवा सूर्य क्रान्ति आदिवासी समुदाय मे जन्मे जननायक वीर बिरसा मुंडा जी के विचार उनके उद्देश्य पर परिचर्चा हेतु कार्यक्रम बटियागढ के अनुसूचित जनजाति ST बाहुल्य ग्राम शेखपुरा मे आयोजन हुआ इसके बाद बटियागढ के ही आनुसूचित जनजाति ST समुदाय के वार्ड मे पहुंच कर आयोजन हुआ जिसमे बटियागढ सरपंच करन सिंह ठाकुर,बीडीसी अमजद खान,सामाजिक कार्यकर्ता भगत (राहुल) सिंह लोधी (पत्रकार),अजाक्स जिला प्रवक्ता डीसी बैन,अजाक्स तहसील अध्यक्ष नाथूराम अहिरवार,ब्लॉक अध्यक्ष एचपी रावत,सचिव रोशन अहिरवार,शिक्षक संघ के प्रहलाद सिंह ठाकुर,बलवान सिंह ठाकुर,विक्रम सिंह ठाकुर ,ब्रजेश आदिवासी,आशिक मंसूरी ,सहित जनप्रिनिधी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने आदिवासी समुदाय के वृद्धजनो को फूल मालाओ से सम्मान कर राष्ट्रीय गौरव वीर बिरसा मुंडा जी का छाया चित्र स्मृति स्वरूप आदिवासी भाईयो को भेट किया गया और उनकी विचारधारा पर सभी वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे,सभी ने उत्साह से कार्यक्रम मे सहभागिता प्रदान की । |
Tags:
बटियागढ

