*खजुराहो मै कई वर्षों से संचालित है फ्री विशाल आंखो का कैम्प*
पत्रकार गनेश रैकवार*
खजुराहो : शुक्रवार को उत्सव पैलेस खजुराहो निशुल्क आंखो का शिविर एंव चिकित्सा कैम्प लगाया गया आपको बता दे कि कई वर्षों से शिवराम द्विवेदी सरपंच अतर्रा व जिमीदार अलखराम द्विवेदी व राममोहन द्विवेदी ( राधेबाबा) जी के द्वारा हर माह की 11 तारीक को उत्सव पैलेस खजुराहो के प्रांगण मै निशुल्क आंखो का कैम्प के साथ प्रतिदिन निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा व शराब छुडाने की दवा एंव गम्भीर बीमारियों मै सहयोग करते है समाजसेवा की इस अनोखी पहल से क्षेत्र मै अलग पहचान बना चुके श्री द्विवेदी परिवार इनके द्वारा लगातार कई वर्षों से विशाल आंखों के कैम्प एंव निशुल्क जांच की जाती है।अलखराम द्विवेदी के द्वारा मीडिया के माध्यम से दी जानकारी दी गई है कि यह शिविर लगातार कई वर्षों से संचालित है जिसके माध्यम से हम असाहाय गरीब, मजदूर वर्ग की मदत करने मै मदत मिलती है यदि हमारे इस प्रयास से किसी के परिवार मै खुशियां मिलती है तो हम समाजसेवा के माध्यम से निशुल्क कैम्प के माध्यम से लगातार सेवा देते रहेगे।
खबरों एवम् विज्ञापन के लिए संपर्क करें लोक समीक्षा प्रतिनिधि - 9754632794
Tags:
खजुराहो
