बिजावर में हों रही है दलित तथा आदिवासियों के अन्य की चोरी तथा जातिसूचक टिप्पणी से अपमानित किया जाता है ।

राशन वितरण में धांधली के खिलाफ जन अधिकार संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

दलित महिलाओं ने कहा राशन मांगने पर दी जातीं है जातिसूचक गलियां !




छतरपुर जिले के ब्लॉक बिजावर में दलित , आदिवासी, लोगो के साथ किये जाने वाले अपमान जनक वर्ताव व उनके हक की चोरी की बात अब सबके सामने आना शुरू हो चुकी है ,जब समाजसेवी आगे आए है ।


बिजावर क्षेत्र् आदिवासी तथा दलित बाहुल्य क्षेत्र है यहां आदिवासी लोगो की जनसंख्या भी अच्छी संख्या में है यहां के आदिवासी सरल स्वभाव के भोले - भले लोग है  ।इन्हीं आदिवासी व दलित गरीब लोगो की रोटी भी उनसे छीनने के प्रयास में प्रयासरत है सेल्समैन - क्षेत्र आदिवासी दलित व्यक्तियों के द्वारा इस बात की सूचना दी गई उनको राशन दुकान से राशन प्राप्त नहीं हो रहा है ,जब उक्त बात की सूचना समजसेवी दल को लगी तो ये समूह पहुंच गया आदिवासियों वा दलितों की मदद करने के लिए ।


  
बिजावर क्षेत्र के जाने माने सरल ,सहज मिलनसार ,जनप्रिय अमित भटनागर जिनको इस बात की सूचना मिली तो अमित भटनागर जी दलितों को उनका हक दिलाने के लिए तथा बिजावर क्षेत्र में पनप रहे राशन माफिया ऑर राशन के भ्रष्टाचारियों से खुली लड़ाई में आ गए उन्होंने निर्णय लिया की हम शासन प्रशासन से फिर से इस संदर्भ मै मांग करेगे प्रशासन को ज्ञापन देगे की उक्त संदर्भ मै व्यवस्था सुधार करे ,तथा राशन माफियो पर नकेल कसे ताकि गरीब का हक ना मारा जाए ,ताकि गरीब को अपनी दो बक्त की रोटी प्राप्त हो जाए ।

बिजावर तहसील की पनागर ग्राम की दलित बस्ती के लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों ने राशन में गड़बड़ी पर कार्यवाही हेतु समाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की उपस्थिति में जन विकास संगठन के बैनर तले बिजावर तहसीलदार संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपते समय बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आशा अहिरवार, जयंती अहिरवार, जशोदा बाई आदि दलित महिलाओं ने बताया कि जब हम राशन कम देने की शिकायत सेल्स मैन को करते हैं तो हमें जाती सूचक शब्द से अपमानित भी किया जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा एक या दो माह से नहीं बल्कि पिछले बहुत समय से चल रहा है, कई बार तो पूरे महीने का राशन ही गायब कर दिया जाता है, जिसमें नमक, तेल, चावल ज्यादातर मिलता ही नहीं है।  



दलित गरीब व्यक्तियों के शब्दो में  :-
                                                 हम पूर्व से ही परेशान है हम बेहद गरीब है , हमे जो राशन दुकान से गेहूं प्राप्त होता था उस राशन दुकान के मालिको ने कम कर दिया है ,उनके द्वारा शक्कर  नमक वा तेल नहीं दिया जाता है और वजन भी कम तोला जाता है ,हमारे द्वारा पूछने पर हमे जाती के आधार पर अपमानित करते है ।


अमित भटनागर के शब्दो मे :- 

कोरोना संक्रमण के कारण हमने सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है, यदि शख्त कार्यवाही न हुई तो तीव्र प्रदर्शन किया जाएगा।


सामाजिक कार्यकर्ता व जन विकास संगठन के सदस्य अमित भटनागर ने बिजावर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिजावर क्षेत्र में राशन में गड़बड़ी से जुड़ी काफी शिकायतें बढ़ती जा रही है, राशि के हिसाब से उतना बड़ा मामला न हो पर ये अति गरीब कमजोर तबको के जीवन से सीधा जुड़ा मामला है। अमित का कहना था कि वो लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे है, बार-बार शिकायत कर रहे है कि सेवा सहकारी समितियों द्वारा उपभोक्ताओं को मशीन से निकलने बाली प्रिंटेड रशीद भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है, जिसमें राशि और राशन सामग्री का स्पष्ट उल्लेख होता है जिस कारण लोगों को अपने साथ होने वाली लूट का स्पष्ट पता नहीं चल पाता है। 




ज्ञापन सौंपते समय राहुत अहिरवार, जशोदा अहिरवार, राजू अहिरवार, मथुरा, आशा बाई, महेश, परमलाल, बिनोद, जीतेन्द्र, कलिया, रन्नो बाई, शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post