शासकीय महाविद्यालय नवीन में हुआ एनएसएस इकाई के साथ वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम ।

शासकीय महाविद्यालय नवीन में हुआ एनएसएस इकाई के साथ वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम ।

हाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बकस्वाहा इकाई शासकीय महाविद्यालय नवीन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन ० एस ० एस ०) की टीम के द्वारा समस्त छात्रों की उपस्थिति के साथ वृक्षारोपण एवम् पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम किया गया ,जिसमे कार्यक्रम प्रभारी डॉ अवधेश प्रताप सिंह जी तथा शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवम् शुक्ला जी तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के ट्रेनिंग एवम् प्लेसमेंट अधिकारी डॉ नीरज कुमार जी, बक्सवाहा भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रभारी डॉ कैलाश जी श्री राजबहादुर जी तथा समस्त प्राध्यापक गण व स्टाफ उपस्थित रहे । सभी के द्वारा पर्यावरण और वृक्षों के महत्त्व के साथ उनके विकाश और बचाव की जरूरत मानव सभ्यता के लिए किस प्रकार आवश्यक है- उक्त पर गाइडेंस तथा उपाय पर सभी के साथ  विचार विमर्श हुआ कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शुक्ला ने एक व्यक्ति ,एक वृक्ष की आपस में तुलना कर आदमी से भी अधिक योगदान वृक्ष का है ,बताया और श्री शुक्ला ने कहा कि व्यक्ति को वृक्षों का अपना माता पिता के समतुल्य मानना चाहिए । राजनीती प्रोफ़ेसर डॉ मनोज चौरसिया जी ने वृक्षों को गोद लेकर तथा उनकी सेवा करने की बात कही । 

 उक्त कार्यक्रम के उपरांत सभी के द्वारा वृक्ष लगाए और वृक्षों को गोद लेकर उनकी देख भाल करने की जिम्मेदारी ली गई ।





 


Post a Comment

Previous Post Next Post