UPSI GEOGRAPHY

 भारत के पर्वत

 स्‍थलमंडल का उपरी भाग जिनके उपर पिरामिड पाया जाता हैं या जिनके उपर चोटियां पायी जाती हैं पर्वत कहलाते है। 

वलित पर्वत (Fold Mountains):

 वलित पर्वत तब बनते हैं जब दो टेक्‍टोनिक प्‍लेटें आपस में टकराती हैं। और उनकी परतें मुड जाती हैं।

  • ये पर्वत आमतौर पर लंबी, संकरी और ऊंची चोटियों वाले होते हैं. 
  • उदाहरण: हिमालय, आल्प्स, रॉकी. 

भ्रंशोत्थ पर्वत (Block Mountains):

  • भ्रंशोत्थ पर्वत तब बनते हैं जब पृथ्वी की पपड़ी में भ्रंश (दरार) पड़ने से कोई भाग ऊपर उठ जाता है या नीचे धंस जाता है.
  • ऊपर उठे हुए भाग को उत्खंड (Horst) और नीचे धंसे हुए भाग को द्रोणिका भ्रंश (Graben) कहते हैं.
  • उदाहरण: यूरोप की राइन घाटी, वॉसजेस पर्वत. 

ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountains):

  • ज्वालामुखी पर्वत तब बनते हैं जब ज्वालामुखी विस्फोट से लावा, राख और अन्य सामग्री जमा होती है. 
  • ये पर्वत शंकु के आकार के होते हैं. 
  • उदाहरण: माउंट किलिमंजारो, माउंट फ़ूजी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post