हरिजन बस्ती में नहीं हो रही नियमित सफाई, बेखबर नगर परिषद
---नगर परिषद की गैरजिम्मेदारी से परेशान वार्डवासी फावड़ा लेकर नाली साफ करने उतरे.
---
@बक्सवाहा | नगर परिषद के कई वार्डों में नियमित सफाई नही की जा रही है जिसकी शिकायत नगर परिषद में करने के बावजूद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आलम ये कि बदबू, गंदगी से परेशान वार्डवासी फावड़ा ले नाली सफाई के काम में उतर गए हैं,
वार्ड नंबर 15 हरिजन बस्ती में साफ सफाई को लेकर नगर परिषद द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है वार्ड की अधिकतर गलियों व नालियों में गंदगी बजबजाने लगी है गंदगी से उठने वाली बदबू से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डवासी पार्षद से भी शिकायत कर चुके हैं जिसके बाद भी वार्ड का हाल जस का तस है वार्ड पार्षद रामकिशोर अहिरवार बताते है कि मेरे द्वारा नगर परिषद अधिकारियों,कर्मचारियों को कई बार उक्त समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे समस्या भयावर होती जा रही है एक ओर नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा जो जोर शोर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही दूसरी ओर हरिजन वार्ड में लगा गंदगी का अंबार स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है
नगर के विभिन्न वार्डों में अधिकतर गलियां ऐसी हैं, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिस ओर नगर परिषद के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं पर जिम्मेदार चुप्पी साधे गंभीर बीमारियों को न्यौता दे रहे है गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया था और लोगों से अपील की गई थी की गंदगी ना फैलाएं लेकिन हकीकत में नगर परिषद में केवल दिखावे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाता है
वार्ड 15 हरिजन बस्ती में ना तो नियमित रूप से झाड़ू लगवाई जाती है और न ही नालियों से कचरा निकलवाया जाता है गंदगी और दुर्गंध से परेशान वार्ड वासी नगर परिषद से शिकायत कर चुके है लेकिन अभी तक साफ सफाई शुरू नहीं हो सकी है अब आलम यह है कि वार्ड के लोग स्वयं ही फावड़ा और झाड़ू लेकर गंदगी साफ करने में लग गए है
नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है और निरीक्षण के लिए स्वच्छता टीम भी आती है लेकिन नगर परिषद द्वारा स्वच्छता टीम को उसी जगह ले जाया जाता है जहां सफाई रहती है टीम चिन्हित स्थानो का निरीक्षण कर चली जाती है
इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ राम संजीवन पटेल का कहना है कि वार्ड नंबर 15 हरिजन बस्ती की साफ सफाई को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है मैं तत्काल दिखवाता हूं और वहां की साफ सफाई प्राथमिकता से करवाता हूं।
