M S P खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए छतरपुर कलेक्टर ने बक्सवाहा मंडी का निरीक्षण किया । msp kharidi ko leker collector ka doura .

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने लिया बक्सवाहा निरीक्षण सभी  विभागों के अधिकारियो को दिए कार्य में तेजी के निर्देश।

Prince tiwari 
  समीक्षक 





छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर , MSP खरीदी व्यवस्था को सुदृढ रखने के लिए जिले की समस्त मंडियों ,समितियों , व खरीदी केन्द्रों ,अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित कर चुके । पूरी खरीदी व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है । विगत दिनों संदीप जी आर ने सटई मण्डी का निरीक्षण किया था ,अब कलेक्टर महोदय ने बक्सवाहा का दौरा किया जिसमें उन्होंने गेहूं खरीदी को लेकर मंडी का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने मंडी में बने गोदामों की जानकारी ली ,साथ ही गेहूं उपार्जन की रखरखाव की अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए छाया और पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था की जाए जिससे किसानों को  परेशानियों का सामना ना करना पड़े।


कलेक्टर संदीप जी आर ने एसडीएम राहुल सिलारिया से चर्चा   चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का भुगतान समय से ही हो प्रधानमंत्री आवास में कोई लापरवाही न बरती  जाए ।

नगर परिषद सीएमओ से उन्होंने नगर की स्वच्छता के बारे में जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर  साफ और स्वच्छ दिखे ऐ आपकी जिम्मेदारी है ,नगर परिषद सीएमओ प्रभुदयाल पाठक को उन्होंने कहा कि नगर में जगह जगह कचड़ा लगा है ,स्टैंड पर तथा सड़को पर जगह जगह पालतू जानवर घूम रहे थे जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए कि किसी प्रकार की स्टैंड पर अस्वच्छता या अव्यवस्था न फैले। साथ ही साथ तहसीलदार बक्सवाहा को छात्रावास में निरीक्षण कर जो व्यवस्था सुधार होना है करवाए तथा प्रयास करे की छात्राओ को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलती रहे ।

निरीक्षण के द्वारा एस डी एम राहुल सिलडिया ,तहसीलदार झामसिंग इरकिरा , नगर परिषद सीएमओ प्रभूदयाल पाठक ,जनपद सीईओ हर्ष खरे पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post