छतरपुर जिले में जिले के समस्त कर्मचारियों के अवकाश को प्रतिबंधित करने का किया गया आदेश ।

 निर्वाचन तक कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृती पर प्रतिबंध।

-----

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव आम निर्वाचन को व्यवस्थित रूप सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुये अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश को स्वीकृत किये जाने पर प्रतिबंध लगाया है।

जिला आधिकारियों को प्रेषित पत्र में निर्देशित किया गया है कि 4 दिसम्बर से पूर्व के अवकाश को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये 4 दिसम्बर को अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया को समुचित रूप से कराने के लिये अधिकारी-कर्मचारी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। उक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित करें।

  Copyright जनसंपर्क /कलेक्टर छतरपुर 





Post a Comment

Previous Post Next Post