//संपादक //प्रिंस *
कोरोना के न्यू वेरिएंट से निपटने पुख्ता इंतजाम करें
मुख्य सचिव ने की समीक्षा उपकरण कार्यशील स्थिति में रखें
कलेक्टर मेडीकल टीम के साथ सतत् समीक्षा करें
-------
कोरोना के न्यू वेरिएंट की जनवरी-फरवरी में आने की आशंका से निपटने और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रबंधन कार्य की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने मंगलवार को कमिश्नर, कलेक्टर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से समीक्षा की और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपकरण कार्यशील स्थिति में रखे। कलेक्टर मेडीकल टीम के साथ सतत् समीक्षा करें। एनआईसी कक्ष छतरपुर में वर्चुअली वीडियों कॉन्फ्रेंस में सीईओ जिला पंचायत श्री ए.बी. सिंह, एडीएम आर.डी.एस. अग्निवंशी, सीएमएचओ डॉ. विजय पथौरिया और सिविल सर्जन डॉ. एम.के. गुप्ता उपस्थित रहे।
एसीएस श्री सुलेमान ने कोविड के न्यू वेरिएंट से निपटने के लिये शासकीय चिकित्सालय सहित निजी चिकित्सालयों में पहले के अनुभव के आधार पर पर्याप्त बैड तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आईसीयू कार्यशील स्थिति में रहे इसकी जांच मॉकड्रिल के आधार पर करें। स्वास्थ्य सेवा से जुड़ें सभी जरूरी उपकरण तैयार रखें। मेडीकल फर्नीचर, उपकरण और दवाईयों का भण्डारण एक माह की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार रखे। ऐडिशनल नये उपकरण की व्यवस्था रखने के साथ उनकी सुरक्षा पर सतत् निगाह रखें। कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन और चिकित्सकों की टीम के साथ सतत् रिव्यू करें। चिकित्सालय में स्थापित पीसीए प्लांट कार्यशील रखते हुये गुणवत्ता युक्त ऑक्सीजन की पूर्ति सुनिश्चित करें। राज्य स्तर से पीसीए प्लांट के लिये जनरेटरर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के प्रबंध किये जा रहे है। पॉवर सप्लाई के एडिशनल प्रबंध किये जाये। उपलब्ध कराये गये कंसंट्रेटर की बारकोडिंग करते हुये पोर्टल पर एंट्री करें। चिकित्सालय के उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण करते हुये ट्रायल कराया जाये। जिला स्तर पर 6 केएल कैपेसिटी क्षमता की लाइंस एलएमओ का निर्माण समय पर पूर्ण करें। जिले में एक कोविड केयर सेंटर कार्यशील स्थिति में राज्य के तर्ज पर कोविड मॉनिटिरिंग के लिये जिले का सिस्टम विकसित करें। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये आरटीपीसीआर टेस्टिंग पर जोर दे। टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिये 16 दिसम्बर को अब तक का सबसे बड़ा महाअभियान चलाये। इसमें शेष बचे लोगों का टीकाकरण करें। टीकाकरण की कार्यवाही प्रातः 8 बजे से शुरू की जाये। टीकाकरण की टीम को एक दिवस पूर्व ही ब्लॉक मुख्यालय पर दायित्व सौंपे और उन्हें ब्लॉक मुख्यालय में स्टे कराये।
इस पोस्ट के सभी अधिकार जनसंपर्क एमपी के पास है ।
Tags:
मुख्य सचिव ने की समीक्षा